आंदर | असांव थाना क्षेत्र के बहादुर पतेजी गांव में एक व्यक्ति ने असांव थाना में 5 लोगों को आरोपित करते हुए अपने पुत्री का शादी के नियत से अपहरण करने का आवेदन दिया। आवेदन में गांव के ही असगर अंसारी, अफजल अंसारी, शायदा खातून, इस्माइल अंसारी, समरा खातून को नामजद करते हुए अपने पुत्री के अपहरण करने का आवेदन दिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।