पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतलू फुटबॉल एकेडमी की बड़ी जीत

मतलू फुटबॉल एकेडमी की बड़ी जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहला मैच एनएचएनटी मुरुमगढ़ा और जूनियर एफसी सिठीयो के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुरुमगढ़ा ने 1-0 से जीता। मुरुमगढ़ा के रामेश्वर उरांव ने खेल के 20वें मिनट में गोल किया। दूसरे मैच में केएफसी चितरकोटा ने जंगल लव पंडरा को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से हराया। चितरकोटा की अोर से 9वें मिनट में संदीप उरांव ने गोल किया। 17वें मिनट में कृष्णा खलखो आैर 29वें मिनट में रमेश खलखो ने गोल दागा। पंडरा के पहले आैर 46वें मिनट में प्रेम कुजूर ने गोल मारा।

हटिया आैर नामकुम जोन : नामकुम जोन में सुबह पहला मुकाबला बजरंग ब्रदर्स एफसी अनगड़ा आैर बजरा यूनाईटेड एफसी के बीच खेला गया। पहले हाफ के खेल से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रमक खेल खेला। 30वें मिनट में अनगड़ा की ओर से छोटू तिर्की ने गोल मारा। इस गोल के बाद बजरा के खिलाड़ियों ने अंत तक गोल के लिए कई प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो सके। वहीं, हटिया जोन में धुर्वा फुटबॉल क्लब ने रोमांचक मुकाबले में ब्लैक टाइगर की टीम को 1-0 से पराजित किया। पहले हाफ के 12वें मिनट में सूर्या कुमार सिंह ने गोल किया जो अंत तक बना रहा।

खबरें और भी हैं...