कठुआ व उन्नाव में हुए रेप के विरोध में निकला कैंडल मार्च
कैंडल जलाकर घटना का विरोध जताते युवा।
कैंडल मार्च निकालकर रेप के आरोपियों को सजा देने की मांग
भास्कर संवाददाता |अंजड़
कठुआ व उन्नाव में हुए रेप के विरोध में नगर में आमजनों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का समर्थन सामाजिक संगठन समर्पण के सदस्यों ने भी किया। इस दौरान सैकड़ों युवक हाथ में मोमबत्ती व तख्तियां लेकर अस्पताल चौक से बस स्टैंड तक शांति पूर्वक मौन कैंडल मार्च निकालकर घटना का विरोध दर्ज कराया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुजक्किर खान ने घटना की निंदा कर सरकार से आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की। मार्च का संचालन कर रहे युवा इलु ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि हमें छत्रपति शिवाजी महाराज की बात को मानते हुए सभी की बहू, बेटी, बहन का सम्मान करना चाहिए। इसके बाद 2 मिनट का मौन धारण कर पीडि़ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पार्षद कार्तिक चौहान, कुलदीप पाटीदार, संजय परमार, सौरभ पाटनी, केपीसिंह, नितिन सोनी, अनवर, शाहबाज खान, जिशान मंसूरी, शाहिल मंसूरी, लक्की शर्मा, जितेंद्र फोंगला, विमल अगल्चा, राजवीर खेड़े सहित अन्य युवा मौजूद थे।
इधर, युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
जुलवानिया | जम्मू के कठुआ 8 वर्षीय बालिका रेप मामले के विरोध में नगर के मुस्लिम युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। समाज के युवा दानिश खान ने घटना की जानकारी देकर आरोपियों की जमकर निंदा की। इस दौरान समाज के अल्तमस खान, अकरम अली ईरानी, वसीम बम्बइया, वसीम शेख, अहमद खान, मोहसिन खान, सोहेब, मोइन, अरबाज, राजा, कासिब, सोनू, अजहर, सलमान, आशिम, सोहेल खान उपस्थित थे।