अनूपगढ़| क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार की मांग को लेकर क्षेत्रवासी आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में अनूपगढ़ विकास समिति के अध्यक्ष राजीव डांग और रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष जलंधर सिंह तूर सहित क्षेत्र के लोगों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को भेजा है। समिति ने मांगें नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। समिति के कोषाध्यक्ष शंकर जिंदल ने बताया कि क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से रेल सेवाओं में विस्तार की मांग कर रहे हैं। इसके तहत बीकानेर सरायरोहिल्ला रेल गाड़ी का संचालन अनूपगढ़ से करने, अनूपगढ़ में वाशिंग लाइन, रायसिंहनगर से बीकानेर वाया छत्तरगढ़ नई रेल लाइन, बठिंडा से अनूपगढ़ नई रेल सेवा शुरू करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।