राजस्व लोक अदालत में 837 मामले निपटाए
श्रीगंगानगर| राजस्व लोक अदालत अभियान- न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दसवें दिन बुधवार को 837 राजस्व मामले निपटाए गए। कलेक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि अभियान के तहत 5 ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर लगाए। बुधवार को श्रीगंगानगर तहसील की गांव बखताना, सादुलशहर की नारायणगढ़, श्रीकरणपुर की 56 एफ, अनूपगढ़ की 8 के बी एवं सूरतगढ़ की भोजेवाला पंचायत में शिविर लगाए। शिविरों में कुल 837 मामले दशकों से लंबित चले आ रहे थे, जिनका निपटारा हुआ।