पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस का विधानसभा स्तर पर मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम आज से, नहरों में सिंचाई पानी मुख्य मुद्दा

कांग्रेस का विधानसभा स्तर पर मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम आज से, नहरों में सिंचाई पानी मुख्य मुद्दा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | श्रीकरणपुर/अनूपगढ़

कांग्रेस के विधानसभा स्तर पर मेरा बूथ मेरा गौरव व जनसंवाद कार्यक्रम रविवार से शुरू होंगे। इसमें सिंचाई पानी मुख्य मुद्दा रहेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की जगह-जगह बैठकें हुई। श्रीकरणपुर में कांग्रेस पार्टी का बूथ स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ताओं का मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम सोमवार सुबह 10 बजे रॉयल हवेली में होगा। इसमें राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुदीन भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में सिंचाई पानी की समस्या पर भी चर्चा होगी। पूर्व मंत्री गुरमीतसिंह कुन्नर ने बताया कि मई माह समाप्ति की ओर से है और परन्तु राज्य सरकार अपने हिस्से का पानी लेने में नाकाम साबित हो रही है। पंजाब में सतलुज व व्यास में छोड़ा गया फैक्ट्रियाें का जहरीला कैमिकल युक्त व सीवरेज का पानी हमारी नहरों में छोड़ा जा रहा है। ऐसी समस्याओं पर पार्टी की रणनीति तय की जाएगी।

अनूपगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस का मेरा गौरव मेरा बूथ कार्यक्रम 22 मई को सुबह 10 बजे आनंद मैरिज पैलेस में होगा। पीसीसी महामंत्री कुलदीप इंदौरा ने बताया कि कार्यक्रम नवनियुक्त अनूपगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मल्ली और घड़साना ब्लॉक अध्यक्ष गोमती देवी टाक का अभिनंदन भी किया जाएगा। बाद में आईजीएनपी के पहले चरण में सिंचाई पानी देने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...