पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृद्धा को पेंशन बढ़वाने का झांसा दे जमीन हड़पी

वृद्धा को पेंशन बढ़वाने का झांसा दे जमीन हड़पी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घड़साना| गांव छह डीडी निवासी एक बुजुर्ग महिला को पेंशन शुरू करवाने का झांसा देकर कृषि भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वृद्धा के इस्तगासे के आधार पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव छह डीडी महिला शांति देवी (80) प|ी रामचंद्र ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शिमला देवी निवासी 12ए अनूपगढ़ ने उसे पेंशन बढ़ाने और अस्पताल से मुफ्त उपचार व दवाएं दिलवाने के दस्तावेज बनाने का झांसा दिया। इसके लिए दस्तावेज तैयार करवाने के लिए शिमलादेवी, जगदीश व शांति बाई तीनों एक राय होकर उसे अनूपगढ़ तहसील ले गए। वहां चक 22एएस ए स्थित उसकी जमीन को दान में देना लिखवाकर दस्तावेजों पर अंगूठा लगवा लिया व हस्ताक्षर करवा लिए।

खबरें और भी हैं...