अनूपगढ़ विधानसभा में दस करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें
अनूपगढ़| विधानसभा क्षेत्र में 15 किलोमीटर लंबाई में कोलतार की सड़कें बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। विधायक के निजी सहायक भंवरजीत ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट सत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 किलोमीटर कोलतार की सड़क देने की घोषणा की थी। इस बजट घोषणा के तहत 6 एमएसआर से बिजनौर तक, 23 ए से 8 के गांव तक, 5 डीओएल से 8 डीओएल तक, अनूपगढ़ सड़क से 2 एसटीआर गांव तक, रुपनगर कोलतार सड़क से 15 एच सड़क तक, 34 हैड से 2 के सड़क तक, 15 एलएम से नाहरांवाली सड़क तक सहित कई अन्य सड़कें बनाई जाएंगी। इन सभी सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग अनूपगढ़ के माध्यम से कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि सभी सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।