पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइनेंस की किस्तें बकाया थी, भुगतान से बचने को मालिक ने रची पिकअप लूट की कहानी, जांच में बार बार बदलते बयानों से पकड़ा गया, गिरफ्तार

फाइनेंस की किस्तें बकाया थी, भुगतान से बचने को मालिक ने रची पिकअप लूट की कहानी, जांच में बार-बार बदलते बयानों से पकड़ा गया, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|पदमपुर/श्रीगंगानगर

रायसिंहनगर रोड पर जलौकी के पास सुबह 8 बजे पिकअप गाड़ी लूट लेने की सूचना पर 3 थानों की पुलिस दिन भर भागदौड़ करती रही। दोपहर तक मिले अहम सुरागों के आधार पर जब चालक से सख्ती से पूछताछ की तो मामला लिए गए ऋण की किश्तें नहीं चुका पाने का निकला। लूट की यह वारदात कौरी चालक झूठी साजिश के तहत रची गई कहानी थी। मामले में पुलिस को झूठ बोलकर बहकाने वाला आरोपी पिकअप चालक श्रीभगवान पुत्र जस्सा राम जाट गांव ततारसर का निवासी है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध 151 के तहत कार्यवाही कर वाहन जब्त कर लिया है। मामले में रायसिंहनगर, अनूपगढ़ व पदमपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर प्रारंभिक सुराग जुटाए।

पदमपुर थानाधिकारी रामेश्वर बिश्नोई ने बताया कि मामला पदमपुर क्षेत्र का होने के कारण जब पुलिस ने चालक श्रीभगवान को घटनास्थल 71 एनपी ले जाकर दोबारा तफ्तीश की तो मामला संदिग्ध लगा। श्रीभगवान ने अपने चाचा को जीप एक महिला यात्री होने की जानकारी दी। जबकि पुलिस को अलग कहानी बताई। पुलिस ने दोपहर 2 बजे सख्ती की तो उसने सब सच बता दिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ख़राब चल रही है। गाड़ी की फायनेंस की 6 किश्तें बकाया थी। फायनेंसर गाड़ी जब्त करने की धमकी दे रहे थे। इसलिए उसने 71 एनपी में जहां उसने गाड़ी रोकी। वहीं गाड़ी व उसमें लदा सामान ठिकाने लगाने का प्लान था। लेकिन पुलिस पिकअप खाली करने से पहले ही आ गई। पुलिस को सुबह 8 बजे अनूपगढ़ रोड पर 70 एनपी के पास पिकअप चालक के अपहरण और लूट की सूचना मिली। सूचना पर नाकाबंदी करवाई गई। रायसिंहनगर पुलिस ने सामान लोड हुई पिकअप व चालक को अनूपगढ़ रोड पर 70 एनपी के पास बरामद कर लिया। पूछताछ में चालक श्रीभगवान ने पुलिस को बताया कि पदमपुर में रायसिंहनगर चौराहे पर एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट ली। उसके साथ बच्चा भी था। लिफ्ट लेने वाले ने फोन पर बात की। जलौकी के पास मारुति में सवार लोगों ने गाड़ी रोककर उसका अपहरण कर लिया। नशा करवाने की कोशिश की। बाद में सुनसान जगह पर नर्सरी के पास ले गए। उसने बताया कि गांव 70 एनपी के पास ग्रामीणों के आ जाने के कारण लुटेरे उसे छोड़ कर कार से फरार हो गए। कार के भी नंबर नहीं थे।

सुबह 8 बजे पदमपुर थाने को दी गाड़ी लूट की सूचना, जांच में तीन थानों की टीमें जुटी, दोपहर तक पूरा मामला ही खुला

तीन कारण, जिससे लूट की कहानी झूठ होने का संदेह पुख्ता हुआ

पिकअप चालक 15 साल से इसी रूट पर चल रहा था। पिकअप सामान से लदी हुई थी। सवारी के बैठने की जगह ही नहीं थी। बयान विरोधाभासी हो गए। पुलिस व चाचा को दी जानकारी में अंतर था। तीसरा कारण रायसिंहनगर के मुख्य मार्ग के एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में आए फुटेज में पिकअप चालक अकेले ही गाड़ी चलता नजर आया।

खबरें और भी हैं...