आगजनी से सुरक्षा को लेकर बताए उपाय
अंता| एनटीपीसी अंता में तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत कस्बे में प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर आग लगने के दौरान क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की फायरविंग के इंस्पेक्टर मनीष कुमार सारस्वत व सब इंस्पेक्टर बी के शर्मा ने बताया कि रविवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की फायर विंग के जवानों ने कस्बे में पहुंचकर आग से हानि राष्ट्रीय नुकसान, आइए मिलकर अग्नि सुरक्षा उपायों को अपनाएं विषय पर जानकारी दी। (शेष| 14 पर)