भाजपा पदाधिकारियों ने कहा- पालिकाध्यक्ष के आरोप राजनीति से प्रेरित
अंता| अंबेडकर भवन के शिलान्यास समारोह में अध्यक्षता नहीं करवाने के नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा लगाए आरोपों काे भाजपा ने रविवार को राजनीति से प्रेरित बताया है। नगर पालिका अंता में नेता प्रतिपक्ष राधेश्याम सिंगोदिया, पार्षद शिवस्वरूप शर्मा, विनोद मेघवाल, महावीर सुमन, हेमंत नागर ने बताया की अंबेडकर भवन के शिलान्यास समारोह का आयोजन नगर पालिका की ओर से किया गया था। शिलान्यास पट्टिका भी नगर पालिका की ओर से बनाई गई। समारोह स्थल से पार्षदों व अधिशासी अधिकारी की ओर से लगातार फोन करने के बावजूद पालिका अध्यक्ष समारोह में नहीं पहुंची। भाजपा नेताओं ने पालिका अध्यक्ष के आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।