कॉलेज की भूमि से अतिक्रमण हटाने की गुहार
अंता| कस्बे के सरकारी कॉलेज के नए भवन के लिए आवंटित भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्राचार्य ने कलेक्टर से मांग की है। सरकारी कॉलेज के नए भवन के लिए कस्बे में 2.08 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, लेकिन इस भूमि पर कुछ लोगों ने कृषि कार्य कर अतिक्रमण कर रखा है। जिसको लेकर कॉलेज प्राचार्य की आेर से एसडीएम को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।