पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर ने बाजार से फल मंगाकर पहले खुद धोए, बाद में बच्चों को बांटे

कलेक्टर ने बाजार से फल मंगाकर पहले खुद धोए, बाद में बच्चों को बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंता| पंचायत समिति क्षेत्र की भोज्याखेड़ी में मंगलवार को कलेक्टर डॉ. एसपी सिंह ने ग्राम भ्रमण कर जनसुनवाई की। यहां कलेक्टर ने कहा कि जिले में औसत वर्षा एवं गिरते भूजल के स्तर के मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह जल का व्यर्थ दोहन न करें। जनसुनवाई में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों एवं निस्तारण के लिए की गई कार्रवाई की परिवादियों को जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा किसानों को मुआवजा राशि का वितरण नहीं करने संबंधी शिकायत पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम सेवा सहकारी समिति के प्रतिनिधि में शेष रहे किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि वितरण के निर्देश दिए। साथ ही बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, नाली निर्माण आदि से संबंधित समस्याओं की सुनवाई कर संबंधित विभागों को राहत देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सरपंच सबीना खान, एसडीएम मनोज मीणा, बीडीओ हरीश मीणा, तहसीलदार सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर सिंह ने ग्राम पंचायत भोज्याखेड़ी में आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन करते हुए बच्चों, गर्भवती माताओं, धात्री माता को दिए जा रहे पोषाहार के संबंध में जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित रजिस्टर, बच्चों के नामांकन की जानकारी भी ली। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के लिए बाजार से फल मंगवाकर स्वयं फलों को धोया और बच्चों को वितरण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन अथवा परिवार के खुशी के किसी भी अवसर पर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को सामर्थ्य के अनुसार देसी घी का हलवा, फल, लापसी या चूरमा खिलाने का संकल्प ले तो बच्चों को पूर्ण पोषाहार की प्राप्ति होगी और उस व्यक्ति को आत्म संतोष की अनुभूति भी होगी। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोज्याखेड़ी का अवलोकन भी किया और विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...