पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोने का हार चुराने वाली महिला सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार

सोने का हार चुराने वाली महिला सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएसपी के निर्देश पर बनाई गई टीमों ने कुछ ही समय में आराेपी महिला को खोज निकाला। डीएसपी गोविंद सिंह ने बताया कि 21 ग्राम सोने के हार को चुराने की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करना शुरू कर दिया। इसको लेकर टीमें गठित की गई। जिसमें थानाधिकारी रामानंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने हर पहलू पर कार्रवाई की। जिसका नतीजा यह रहा कि कुछ समय में ही सोने का हार बरामद कर लिया गया।

प्रमुख बाजारों व मुख्य सड़कों पर भी लगे सीसीटीवी कैमरे

कस्बे में सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के जेवरों का लाखों रुपए का लेन-देन होता है। ऐसे बाजार में सीसीटीवी कैमरों की सख्त जरूरत है। यहां पर कुछ दुकानदारों की आेर से दुकानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो नाकाफी हैं। इस बाजार की शुरू से लेकर आखिरी तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होनी चाहिए। वहीं कस्बे के प्रमुख मार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिएं, जिसके चलते किसी भी घटना दुर्घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो सके। इसको लेकर कस्बेवासियों सहित स्थानीय प्रशासन को भी आगे आना चाहिए।

खबरें और भी हैं...