अंता| कस्बे के चंबल कॉलोनी स्थित रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष आफाक अहमद खान की अध्यक्षता में 25 मई को दोपहर तीन बजे दिव्यांगों, विधवाओं व वृद्धजनों की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें पेंशन, पालनहार, लोन, पुत्री विवाह सहयोग योजना आदि समस्याओं की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों के समक्ष इनका समाधान करवाया जाएगा। जनसुनवाई में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा भी भाग लेंगे। उपखंड स्तर की समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखकर समाधान करवाया जाएगा। वहीं दिव्यांगों के यूनिक आईडी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।