अंता| भाजपा नगर एवं देहात मंडल के बूथ प्रभारियों की संयुक्त बैठक सोमवार सुबह 11 बजे बालाजी की बगीची में होगी। नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंगोदिया एवं देहात मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल मालव ने बताया कि नगर एवं देहात मंडल के बूथों की संरचना बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा सोमवार सुबह 11 बजे बूथ प्रभारियों की बैठक लेंगे।