अंता पालिका: 39 करोड़ के बजट का लिया प्रस्ताव
अंता| कस्बे में नगरपालिका की बैठक शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष कृष्णा मेहरा की अध्यक्षता में हुई। इसमेमं 39 करोड़ 39 लाख 47 हजार का बजट स्वीकृत किया गया। बजट बैठक नगर पालिका परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कृष्णा मेहरा ने की। बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न तरह के कार्यों के लिए 39 करोड़ 39 लाख 47 हजार रुपए का बजट पारित किया गया। इस बैठक में पालिका के अधिशासी अधिकारी मनीष मीणा मौजूद थे।