कर्नाटक में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर जताई खुशी
अंता| कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की जीत पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इसको लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंगोदिया के नेतृत्व में सदर नाके पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल, गोविंद शर्मा, सत्यनारायण गालव, महावीर सुमन, नरेंद्र गालव, रोहित नंदवाना, सहकारी उपाध्यक्ष ओम चौरसिया, सोनू गौतम, सत्यनारायण गालव, सहवरित पार्षद, महावीर सुमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।