पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंता. किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

अंता| किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील मंत्री परमानंद नागर, प्रांत मंत्री शंकरलाल नागर, जिला परिषद सदस्य बंशीलाल नागर, जिला मंत्री भूपेंद्र शर्मा व लक्ष्मीचंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मनोज कुमार मीणा को दिए पांच सूत्रीय मांगपत्र में बताया कि राज्य सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर अभी तक सरसों व लहसुन की खरीदी नाममात्र की हुई है। जिसके कारण किसानों को मंडी में फसल बेचनी पड़ रही है। जिन किसानों ने खरीद केंद्र पर सरसों, चना, गेहूं की तुलाई करवाई है, उनका भुगतान जल्द किए जाने, सरकारी खरीद की अवधि 30 जून तक बढ़ाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...