पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आधी अधूरी बनी सड़क पर फैल रही गिट्‌टी बनी हुई है दुर्घटना का सबब

आधी-अधूरी बनी सड़क पर फैल रही गिट्‌टी बनी हुई है दुर्घटना का सबब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंता. क्षेत्र के सिंधपुरी में बड़गांव मार्ग पर फैली गिट्‌टी।

भास्कर न्यूज | अंता

क्षेत्र के सिंधपुरी से बड़गांव जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण के चलते फैल रही गिट्‌टी के कारण ग्रामीणों को अावाजाही में परेशानी हो रही है।

यूथ कांग्रेस के लोकसभा सचिव मुकट सुमन ने मंगलवार को बड़गांव का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सिंधपुरी से बड़गांव जाने वाले मार्ग का सड़क निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। करीब तीन माह से सड़क को खोदकर सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ रखा है। इससे कई बार दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। इस दौरान मुकट सुमन ने जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...