पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंता| थानाक्षेत्र के काचरी गांव में एक किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर परिजनों ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी रामानंद यादव ने बताया कि काचरी निवासी एक जने ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री ने 13 मई को घर पर ही चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस दौरान उसने कोटा से वापस आने पर कमरे की कुंडी तोड़कर देखा तो उसकी पुत्री फंदे से लटकी हुई थी। उसकी पुत्री को कई दिनों से मुकेश पुत्र रमेश मीणा व इसी का साथी रघुवीर सहरिया परेशान कर रहे थे। शराब के नशे में इससे बदसुलूकी करते थे। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...