पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाश्ता करती महिला का रुपए से भरा थैला ले भागा लुटेरा

नाश्ता करती महिला का रुपए से भरा थैला ले भागा लुटेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंता| कस्बे में स्थित एसबीआई शाखा के आसपास चोरों की सक्रियता बढ़ती ही जा रही है।

इस शाखा से रकम निकालने के बाद उपभोक्ताओं के पास से रुपए उड़ाने की घटनाएं बदस्तूूर जारी हैं। ऐसा ही मामला बुधवार को हुआ। टारडीखेड़ा निवासी कमलेशबाई (33) प|ी राधेश्याम माली पीएम आवास योजना के 48 हजार रुपए निकलवाने आई थी। वह खाते से रकम निकालकर शाखा से बाहर आई। इस दौरान महिला की रकम पर लुटेरा निगाह रखे हुए था। महिला शाखा से कुछ कदम दूर नाश्ते की दुकान गई और नाश्ता करने के बाद जैसे ही वह रुपए से भरा थैला रखकर पानी पीने के लिए घूमी, उसी पल लुटेरा थैला ले उड़ा। इस दौरान महिला का पति भी साथ था। घटना के बाद पीडब्ल्यूडी तिराहे पर भीड़ लग गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा महिला को लेकर सद्‌भावना तिराहे के कंट्रोल रूम पहुंची। यहां पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके आधार पर पुलिस ने टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू की। वहीं गत 8 मई को धाकड़खेड़ी निवासी लालचंद सेन के 40 हजार रुपए शाखा के अंदर से ही अज्ञात चोर ले उड़ा तो दूसरी ओर 18 अप्रैल को जोधपुरिया निवासी गफ्फार पुत्र चांद मोहम्मद के 50 हजार रुपए भी रैकी कर अज्ञात चोर ले उड़े। (शेष| 14 पर)

टारडीखेड़ा निवासी कमलेशबाई के अज्ञात चोर 48 हजार रुपए चुरा ले गए। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी तिराहे पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को तलाशा जा रहा है। साथ ही अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एसबीआई शाखा में पुलिस का जवान लगा दिया गया है। -रामानंद यादव, थानाधिकारी

पीड़िता के छलके आंसू

खबरें और भी हैं...