अंता| मेघवाल समाज की भाजपा विधायक के साथ अभद्रता करने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मेघवाल समाज ने शुक्रवार को एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मेघवाल समाज के मदनलाल भारती, हीरालाल मेघवाल, सुरेंद्र यादव, रामकरण मेघवाल, बाबूलाल मेघवाल, जगदीश मेघवाल के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में मांग की गई कि रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल के साथ कोटा विधायक प्रहलाद गुंजल ने अभद्रता करते हुए अपमानित किया। जिसके चलते मेघवाल समाज में रोष है। मेघवाल समाज ऐसे विधायक की निंदा करता है, जो महिला अथवा अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्ति के साथ में अभद्रता करता है। इसलिए दोषी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मेघवाल समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।