पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहरिया गांव में मनाया जायद मूंग पर प्रक्षेत्र दिवस

सहरिया गांव में मनाया जायद मूंग पर प्रक्षेत्र दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंता| कस्बे में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सहरिया क्षेत्र के हथवारी गांव में जायद मूंग पर प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डाॅ. डीके सिंह ने बताया कि सहरिया जनजाति बाहुल्य हथवारी में मनाए गए प्रक्षेत्र दिवस पर किसानों को सिंचित बाड़ी में गर्मी के मौसम में दलहनी फसल करने की सलाह दी। जिससे किसानों की आय बढ़ सके। वहीं जायद मूंग किस्म जीएएम पांच के 20 हैक्टेयर में 50 किसानों के बाड़ी में प्रदर्शित किया था। यह फसल पकने की अवस्था में है। इस अवसर पर केंद्र के कीट वैज्ञानिक डाॅ. टीसी वर्मा ने किसानों को जायद फसलों में कीट व बीमारियों की रोकथाम की जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 60 किसानों ने भाग लिया

खबरें और भी हैं...