अंता। कस्बे में नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर प्रियंका नंदवाना को नियुक्त किए जाने के बाद कस्बे में प्रथम आगमन पर नगर कांग्रेस कार्यालय पर नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मीणा, उपाध्यक्ष श्याम सोनी, युवा नेता ललित गालव, जिला सचिव ललित बत्रा, पालिका उपाध्यक्ष रामराज बागड़ी, पूर्व चेयरमैन रामकल्याण शर्मा, पुरुषोत्तम गुप्ता, मोहनलाल कामरेड, बुंदू अंसारी, एडवोकेट भगवान दाधीच, चंदू माहेश्वरी संजय जैन, रजत जैन, कन्हैया पंकज, नरेंद्र सैनी, संतोष गालव, अर्चना पंकज, मुर्तजा अंसारी, बबला खान, विष्णु, मुकेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद ललित बत्रा के निजी आवास पर नंदवाना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रियंका नंदवाना ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाने का प्रयास करेंगी।