पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान से दिनदहाड़े मंगलसूत्र उड़ाया

दुकान से दिनदहाड़े मंगलसूत्र उड़ाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंता| कस्बे में सर्राफा बाजार स्थित मंगलसूत्र पिराई की दुकान से शनिवार शाम एक महिला व युवती 23 ग्राम का मंगलसूत्र चुराकर ले गई। दिनदहाड़े हो रही चोरी की वारदातों से आमजन में दहशत फैली हुई है।

कस्बे के सर्राफा बाजार में शनिवार शाम साढ़े 5 बजे युवती और एक अधेड़ महिला श्याम सोनी बड़गांव की दुकान पर पहुंची। दुकान पर कान की बालियां दिखाने के लिए कहा। इसके बाद एक जोड़ी बालियों को इधर-उधर कर दिया। काफी ढूंढ़ने पर वह बालियां मिली। इसके बाद दोनों कुछ दूरी पर स्थित मंगलसूत्र पिराई करने वाली महिला चान्याबाई जंगम की दुकान पर पहुंची। यहां पर मंगलसूत्र पिराई की बात करने लगी। इस दौरान निकट सोने की दुकान लगाने वाले राजेंद्र सोनी की ओर से दिए गए 23 ग्राम सोने के हार की पिराई चान्याबाई कर रही थी। दोनों ने चान्याबाई को बातों में लगाया और चली गई। चान्याबाई फिर से पिराई के लिए उठाया, तो हार गायब मिला। उसने युवती व महिला की तलाश की, तो दोनों नहीं दिखाई दी। महिला ने श्याम सोनी बड़गांव की दुकान पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज में दोनों की पहचान की है। चोरी की घटना के चलते सर्राफा बाजार में सनसनी फैल गई। पिराई करने वाले महिला गरीब होने से चोरी की वारदात से सदमे में है। कस्बे में इससे पहले 16 मई काे बैंक के बाहर से एक महिला के 48 हजार रुपए उड़ा लिए थे।

दिनदहाड़े हार चोरी की वारदात से दहशत बनी हुई है। कस्बे में चोरियों की घटना पर रोक के प्रयास नहीं हो रहे हैं। कस्बे के व्यस्ततम बाजारों में सीसीटीवी कैमरे की कमी खलने लगी है। पीड़ित की ओर से रात तक थाने में मामले की रिपोर्ट दी जा रही थी।

अंता. पीड़ित महिला जिसकी दुकान से मंगलसूत्र चोरी हुआ है।

खबरें और भी हैं...