पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राकमा के ब्लाॅक अध्यक्ष बने जावेद रईस

राकमा के ब्लाॅक अध्यक्ष बने जावेद रईस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राकमा के ब्लाॅक अध्यक्ष बने जावेद रईस

अंता| राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सादिक अंसारी ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और कोटा संभाग प्रभारी अशफाक खान की अनुशंसा पर व्याख्याता जावेद रईस को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रईस ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। ब्लाॅक के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को एकजुट करके जल्द ही ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें संगठन विस्तार सहित अन्य कार्यों का निर्धारण किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशफाक खान, संरक्षक रुस्तम खान, जिलाध्यक्ष सादिक अंसारी, जिला महासचिव रईस खान, सलाहकार डॉ. शकील, डॉक्टर नय्यर अली और रईस खान के अलावा कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...