थानाक्षेत्र के भोराझड़ी निवासी विवाहिता को बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। भोराझड़ी निवासी छीतरलाल माली (50) पुत्र गोविंद ने स्वयं के बेटे की प|ी को दो जगह पर भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी ससुर छीतरलाल व शनिजा बाबड़ी बूढ़ादीत निवासी दलाल रामदयाल मीणा को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी डीएसपी गोविंदसिंह बारहठ ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छीतरलाल विवाहिता को परेशान करता था और कहता था कि उसकी शादी में दो लाख रुपए खर्च हुए हैं। जिनको वसूलना है। इसी के तहत उसने पीड़िता को पहले बूढ़ादीत में बेचा और उसके बाद में जोधपुर में बेच दिया। घटनाक्रम में यह भी सामने आया है कि झालरापाटन झालावाड़ में एक गिरोह कार्यकर्ता है, जो महिलाओं को खरीद-फरोख्त में लिप्त है। छीतरलाल भी इसी तरह की घटनाओं में लिप्त है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। महिला को बेचने वाले दलाल रामदयाल मीणा को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। इनके पहले आरोपी पति वह महिला दलाल व खरीदार को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस घटना का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुका है।
अंता. पुलिस गिरफ्त में विवाहिता को बेचने के आरेापी ससुर और दलाल।
धोखाधड़ी, चोरी और झगड़े के 7 मुकदमे दर्ज हैं आरोपी छीतरलाल के खिलाफ
डीएसपी बारहठ ने बताया कि पीड़िता के ससुर और आरोपी छीतरलाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें सबसे ज्यादा धोखाधड़ी, चोरी के मुकदमे हैं। आरोपी आदतन अपराधी है, जो कि तांत्रिक का कार्य भी करता है। लोगों को गुमराह करके उनसे पैसे हड़पना और महिलाओं को भी खरीद-फरोख्त करने का कार्य करता था।
30 अप्रैल को थाने पहुंची थी पुत्रवधु
अंता थानाधिकरी रामानंद यादव ने बताया कि महिला को बेचने के मामले में 30 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने ससुर छीतरलाल माली, पति भगवतीप्रसाद माली व सास खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें सामने आया कि पीड़िता को आरोपियों ने पहले सनीजा बाबड़ी बूढ़ादीत निवासी श्याम मालव को 90 हजार रुपए में बेचा था। उसके बाद महिला दलाल के मार्फत इसको जोधपुर में बेच दिया। वहां से भागकर पीड़िता जोधपुर थाने में पहुंची थी। बाद में महिला ने 30 अप्रैल को अंता थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।