एनटीपीसी में अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू
अंता। कस्बे में स्थित एनटीपीसी में शनिवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह 14 से 20 अप्रैल तक चलेगा। एनटीपीसी के प्रबंधक (मानव संसाधन) पंकज वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रभारी देबोज्योती नंदी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अग्निशमन कर्मियों की कर्तव्य परायणता तथा राष्ट्र के प्रति योगदान की सराहना की। साथ ही विभिन्न अग्निशमन कार्यों में समय शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह के दौरान असिस्टेंट कमांडेंट सीआईएसएफ एन एस मिश्रा, एनटीपीसी और सीआईएसएफ के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। संचालन फायर इंस्पेक्टर मनीष सारस्वत ने किया।