प्रभातफेरी निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
ग्राम पंचायत बमूलिया माताजी में बुधवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रभात फेरी निकाली गई। रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं घर-घर जाकर लाेगों को सफाई के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रधान मंजू दाधीच, सरपंच नेमीचंद मेघवाल, एसबीएम शाखा प्रभारी चंद्रबदन गौतम, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सेन, कनिष्ठ लिपिक अमरलाल, आॅपरेटर कमल नागर, वार्डपंच सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, ग्रामीण आदि मौजूद थे।
छीपाबड़ौद| पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पर्व मनाया गया। ब्लाॅक को-ऑर्डिनेटर ललित कुमार गोयल ने बताया कि इस दौरान पंचायत क्षेत्रों में प्रभात फेरी, महिलाओं और कार्मिकों ने स्वच्छता जागरुकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। साथ ही डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क कर खुले में शौच ना जाकर घर पर बने शौचालय का ही प्रयोग करने के लिए समझाइश की। वहीं शौचालय की उपयोगिता, अस्वच्छता से होने वाली बीमारियों व दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया। गोयल ने बताया कि पंचायत समिति स्तरीय पर्व के दौरान शाखा प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यालयों तथा पंचायत समिति परिसर की सफाई की। रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गोविंद मालव, हरिवल्लभ कुमावत, महेंद्र सिंह गुर्जर, घनश्याम मेहता, हेमराज नागर सहित कई कर्मचारी भी माैजूद थे।