पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • गजराजगंज से 30 लाख रुपए मूल्य की 245 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

गजराजगंज से 30 लाख रुपए मूल्य की 245 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब के तस्करों को पुलिस ने एक बड़ी चोट दी है। गजराजगंज के मिल्की पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की रात पुलिस ने एक ट्रक जप्त किया है। ट्रक पर 245 पेटी शराब लगा हुआ था। तस्कर को पकड़ने के लिए गजराजगंज पुलिस ने काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

एसपी अवकाश कुमार के आदेश पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया था। जिसके बाद करीब 30 लाख रुपए की शराब पुलिस ने जब्त की। बक्सर की ओर से ट्रक को लाकर पुलिस के आने से पहले मिल्की पेट्रोल पंप के सामने खड़ा किया गया था। एसपी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक किसका है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात मिल्की पेट्रोल पंप के समीप गजरागंज के थानाध्यक्ष संजय कुमार गश्त पर थे। तभी उनकी नजर सामने खड़े ट्रक पर पड़ी। उन्होंने आस-पास पूछताछ की तो किसी ने नहीं कहा कि या ट्रक मेरा है। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गयी। उसमें 750 एमएल का 1140 बोतल शराब लगभग 96 पेटी तथा 180 एमएल का 150 पेटी करीब 7200 बोतल शराब बरामद किया। हालांकि तस्कर नहीं पकड़ा जा सका।

दो तस्कर गिरफ्तार 10 लीटर महुआ शराब जब्त

आरा| अगिआव बाजार थाना की पुलिस ने वीरपुर गांव में शनिवार की देर रात छापेमारी की। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया। पुलिस ने एक तस्कर धनजी सिंह के पुत्र संजय सिंह को पकड़ा है।

25 टेट्रा पैक शराब के साथ एक गिरफ्तार

आरा| टाउन थाना पुलिस ने लगातार चौथे दिन रविवार को शराब बरामद किया है। पुलिस में अहीरपुरवा मोहल्ले से 25 टेट्रा पैक शराब बरामद की गई।

इसके साथ ही एक तस्कर बिरजू प्रसाद को पकड़ा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह कहां से शराब लेकर आया था और किसको बेचने जा रहा था।

खबरें और भी हैं...