पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 105 मरीजों की जांच

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 105 मरीजों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 105 मरीजों की जांच

आरा| माचा बाबा आश्रम, गौसगंज में आनंद हॉस्पिटल व लायन्स क्लब आरा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी सह वरीय फिजीशियन डॉ केएन सिन्हा व डॉ सागर आनंद ने संयुक्त रूप से किया। इस शिविर में गैस्टीक, डायरिया, बुखार, बीपी, डायबिटीज, हार्ट के मरीज सबसे ज्यादा मिले। मौके पर संबोधित करते हुए डॉ केएन सिन्हा ने कहा कि गर्मी का मौसम है और गर्मी में तरह-तरह की बीमारियां होती हैं, जिससे बचने की जरूरत है। समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहना चाहिए। एम्स के डा सागर आनंद ने कहा कि मौसम कोई भी हो हमारा मुख्य उदेश्य यही है कि गांव के सुदुर इलाके में भी हम जाकर नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाएंगे। गांव में बहुत सारे ऐसे इलाके हैं, जहां से मरीजों को शहर तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। शिविर में 105 मरीजाें को चेकअप किया गया और उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी दी। मौके पर कृष्णा यादव, शिवनारायण राय, प्रदीप कुमार, मौनिया बाबा, शंभुनाथ प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, राजकिशोर तिवारी व आदर्श तिवारी थे।

खबरें और भी हैं...