पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बैक कर रहा ट्रक दूसरे ट्रक के ड्राइवर पर चढ़ा, मौके पर मौत

बैक कर रहा ट्रक दूसरे ट्रक के ड्राइवर पर चढ़ा, मौके पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार काे संदेश थाना क्षेत्र के सारीपुर बालू घाट पर उत्तर प्रदेश का एक ट्रक ड्राइवर दूसरे ट्रक की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। अपना ट्रक खड़ा कर वह दूसरे ट्रक के पीछे से गुजर रहा था। तभी बैक करने में ट्रक की चपेट में आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अन्य ट्रक चालक एवं परिजन सदर अस्पताल लाए।

लेकिन, बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही लेते गए। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रतसड़ के रहने वाले दीनानाथ यादव के बेटे सुमेर यादव ट्रक के साथ भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बालू घाट पर पहुंचे थे।

सारीपुर बालू घाट पर ट्रक को रोककर उतरा। उसके बाद वह एक दूसरे ट्रक के पीछे से पैदल बालू घाट जा रहे थे। तभी उस ट्रक के चालक द्वारा बिना देखे ही ट्रक को बैक करना शुरू कर दिया। जब तक अन्य ट्रक चालक हो- हंगामा करते तब तक सुमेर यादव उसकी चपेट में आ गया। उसे अन्य लोगों की सहायता से सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही लेते गए।

संदेश के सारीपुर बालू घाट पर हुआ हादसा

खबरें और भी हैं...