आरा| आयुष कॉलेज, हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर व ओरियन एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। इस शिविर में 150 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। उद्घाटन डिप्टी सीएस डॉ सतीश कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि एक्युप्रेशन पद्धति से भी हर रोग का ईलाज संभव है। डॉ पी पुष्कर कई जगहों पर अलग-अलग नि:शुल्क एक्युप्रेशर शिविर लगाकर रोगियों का कल्याण कर रहे है, यह बहुत ही अच्छी बात है। डॉ पुष्कर ने कहा कि दो दिनों के शिविर में एक्युपंचर, मैगनेट, नेचुरोपैथी व एक्युप्रेशर के माध्यम से लोगों का इलाज किया गया। यह संस्था लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से निरंतर नि:शुल्क कैम्प का आयोजन करती रहेगी और हर माह नि:शुल्क रोमिक एक्युप्रेशर प्रशिक्षण करते आ रही है। संबोधित करनेवालों में डॉ दीपक कुमार, डॉ पी पुष्कर, डॉ निर्मला सिन्हा, नारदमुनी तिवारी, रेनु देवी, आरती श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव व दीपा कुमारी थी।