पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • लापरवाही: अस्पताल में समय पर नहीं काटी गयी इंज्यूरी, बिना रिपोर्ट के ही कोर्ट में देनी पड़ी डायरी

लापरवाही: अस्पताल में समय पर नहीं काटी गयी इंज्यूरी, बिना रिपोर्ट के ही कोर्ट में देनी पड़ी डायरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से समय पर मारपीट के मामले में इंज्यूरी रिपोर्ट कोर्ट में समर्पित नहीं हो सकी। बीते 10 अप्रैल को मथवलिया गांव में मारपीट हुई थी। उसी मामले में कोर्ट में 18 मई तक डॉक्टर द्वारा तैयार इंज्यूरी रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन विभाग की सुस्ती की वजह से ऐसा नहीं हो सका। मुफस्सिल थाने के दारोगा लगातार दौड़ लगाते रहे, कोई फायदा नहीं हुआ। यहां तक कि सीएस के पास भी आवेदन देकर इंज्यूरी रिपोर्ट की मांग की। लेकिन, विभाग ने नहीं सुना। अंततः उन्हें बिना इंज्यूरी रिपोर्ट के डायरी को कोर्ट में समर्पित करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें केश्वर राय जख्मी हो गए थे और उनका सिर फट गया था। इस मामले में कोर्ट में इंज्यूरी रिपोर्ट के साथ डायरी को मुफस्सिल थाना पुलिस को 18 मई को 10बजे समर्पित करना था। इसके लिए मुफस्सिल थाने के दारोगा सुबोध कुमार इंज्यूरी रिपोर्ट लेने सदर अस्पताल पहुंचे। पता चला कि अभी तक इंज्यूरी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई। 12 मई को अस्पताल गए, कोई फायदा नहीं हुआ। इसी तरह लगातार विभाग से मिन्नतें करते रहे। लेकिन टालमटोल की नीति अपनाई जा रही थी। तारीख नजदीक आते देख दारोगा सुबोध कुमार ने अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रासबिहारी सिंह को आवेदन देकर इंज्यूरी रिपोर्ट की मांग की गई, फिर भी अनदेखी की गई। इसके बाद 18 मई को आखिरकार उन्हें डायरी कोर्ट में समर्पित करना पड़ा।

सीएस ने लगाई थी फटकार तब जाकर 20 मई को मिली दारोगा को इंज्यूरी रिपोर्ट

16 मई को इंज्यूरी रिपोर्ट नहीं मिलने का आवेदन मुफस्सिल थाना के दरोगा सुबोध कुमार ने सदर अस्पताल के सीएस डॉक्टर रास बिहारी सिंह को दिया था। आवेदन मिलने के बाद सीएस ने अधिकारियों को फटकार लगाई पर फिर भी लापरवाही बरती गई। अंत में 20 मई को दरोगा सुबोध कुमार सदर अस्पताल इंज्यूरी रिपोर्ट लेने पहुंचे तब जाकर उन्हें इंजरी रिपोर्ट दी गई।

लापरवाही आपत्तिजनक करेंगे कार्रवाई

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह की लापरवाही आपत्तिजनक है। इसकी जांच की जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...