रक्तदान शिविर की संख्या बढ़ाने को लेकर रेडक्रॉस सोसायटी व यूथ क्लब ने निकाली जागरूकता रैली
आरा| इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी व रेडक्रॉस यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर की संख्या बढ़ाने तथा रक्तदान जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। यह कार्यक्रम में आमलोगों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा युथ क्लब के संयोजक शैलेश कुमार राय के नेतृत्व में रेडक्रॉस भवन से प्रारंभ हुआ तथा शहर के शहीद भवन, बड़ी मठिया, शिवगंज होते हुए रेडक्रॉस भवन में समाप्त हो गया। मौके पर वाइस प्रेसिडेट डॉ एसके रूंगटा, सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पूर्व सचिव विभा कुमारी, कुमारी ज्योति, कुमार मंगलम, प्रकाश कुमार, प्रेमसागर पांडेय, ज्योति आनंद, हर्षिता, विक्रम, हर्षिता, अनामिका केसरी, ओम प्रकाश पांडेय थे।