पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए बोर्ड में लगा रहा था प्लग, करंट से मौत

मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए बोर्ड में लगा रहा था प्लग, करंट से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के नरगदा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक सुशील गोड़ की मौत रविवार दोपहर में हो गई। मृतक चतुर्गुण गोड़ का बेटा था। घटना के समय मृतक मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगा रहा था। उसी समय खुले तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घर वालों ने उसे नीचे पड़ा हुआ देखा। घर वालों ने समझा कि गर्मी के कारण चक्कर से जमीन पर गिरा होगा। बेहोशी के हालत में उसे वाहन से इलाज कराने आरा सदर अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। प|ी सुमन देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के दो बेटा हिमांशु 3 वर्ष व प्रियांशु डेढ़ वर्ष और एक बेटी शालिनी 3 वर्ष की है। नरगदा ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच सुनील सिंह ने बताया कि मृतक दो भाई था। जिसमें मृतक छोटा था। बड़ा भाई सुनिल गोंड दिल्ली में एक प्राईवेट कम्पनी में काम करता है। परिवार बहुत ही गरीब है। घर का सारा खर्चा इसी के कंधे पर था। ऐसी घटना घटी, कि कुछ ही पल में सबकुछ खत्म हो गया। गौरतलब हो कि इसी माह बिजली के करंट के चपेट में आने से पॉल्टी फार्म के मालिक शशिभूषण की मौत हो गई थी। आज उसी के श्राद्ध कर्म में गांव वाले शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं...