पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिहार राज्य पथ व भवन निर्माण विभाग कर्मचारी यूनियन का हुआ चुनाव, फकरूद्दीन बने अध्यक्ष

बिहार राज्य पथ व भवन निर्माण विभाग कर्मचारी यूनियन का हुआ चुनाव, फकरूद्दीन बने अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार राज्य पथ व भवन निर्माण विभाग कर्मचारी यूनियन की जिलास्तरीय 8 वां सम्मेलन पथ निर्माण विभाग परिसर में हुआ। अध्यक्षता जानकी प्रसाद सिंह, फकरूद्दीन अली अहमद ने की। उद्घाटन महासंघ गोपगुट के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने की। कहा कि सरकार कर्मचारियों को बरगला रही है।

कई बार कई मांगों को लेकर कर्मचारी धरना- प्रदर्शन करते हैं। पर सरकार मांग उनकी नहीं मानती और अपना वर्चस्व चलाने का काम करती है। सम्मेलन को संबोधित करने वालों में महासंघ गोपगूट अध्यक्ष यदुनंदन चौधरी, महासंघ अघ्यक्ष सुधीर कुमार केशरी, उपाध्यक्ष बिहारी राम थे।

उमेश कुमार सुमन जिला सचिव महासंघ गोपगुट भोजपुर को चुनाव पदाधिकारी व सुधीर कुमार केसरी, अध्यक्ष महासंघ को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया। इनकी देखरेख में नए सत्र के लिए कई पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष के लिए फकरूद्दीन अली अहमद, पथ प्रमंडल आरा, उपाध्यक्ष के लिए राधामोहन गोस्वामी, बिहारी राम भवन प्रमंडल, संजय कुमार पथ प्रमंडल आरा, सचिव के लिए सुशील राय भवन प्रमंडल आरा, संयुक्त सचिव के लिए मो शाहिद पथ प्रमंडल आरा, राजेश राम पथ प्रमंडल आरा, शिवशंकर प्रसाद पथ प्रमंडल आरा, विक्रमा प्रसाद पथ प्रमंडल आरा, राजा श्रीवास्तव भवन प्रमंडल आरा, कोषाध्यक्ष श्री भगवान सिंह पथ प्रमंडल आरा निर्वाचित घोषित किए गए।

युवा जदयू के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए अंशुमान

आरा| भोजपुर जिला युवा जदयू का जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह को मनोनीत किया गया है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने मनोनीत किया है। छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह टाईगर, भीम सिंह, गोलू यादव, अमित यादव, मिंटू सिंह मोहित सिंह ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...