पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पड़ोस के बच्चों के नहाने को लेकर उपजा था विवाद, गोतनी के सिर पर दे मारा कुकर

पड़ोस के बच्चों के नहाने को लेकर उपजा था विवाद, गोतनी के सिर पर दे मारा कुकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर स्थित चकरदह गांव में मंगलवार को एक गोतनी ने दूसरी गोतनी के सिर पर कूकर दे मारा, जिससे वह गंभीर जख्मी हो गई। घटना के बाद सास ने हमला करने वाली गोतनी को मौके से भगा दिया। ताकि बात आगे न बढ़े और पुलिस के लफड़े में वह नहीं फंसे।

बताया जाता है कि दोनों गोतनी के बीच विवाद की वजह घर के सामने हैंडपम्प पर पड़ोस के बच्चों का नहाना था। एक गोतनी ने पड़ोस के बच्चों के नहाने का विरोध किया और एक बच्चे की पिटाई कर दी। तभी दूसरी गोतनी उर्मिला देवी आई और बच्चे के समर्थन में खड़ी हो गई।

उधर, बच्चे की मां भी आ गई और अपने बच्चे की पिटाई करने पर भला-बुरा कहने लगी। यह देख गोतनी ने आव न देखा ताव, हाथ में लिए कूकर को गोतनी के सिर पर दे मारा। इसके बाद जख्मी गोपाल प्रसाद की प|ी उर्मिला देवी को सदर अस्पताल लाया गया।

खबरें और भी हैं...