3 घंटे चली कुशल युवा कार्यक्रम की बैठक, 87 प्रधानाध्यापक हुए शामिल
भोजपुर जिले के सभी प्लस टू उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक डीईओ अवनिन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हितनारायण क्षत्रिय प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में हुई। मौके पर प्राप्त करने से होनेवाले लाभों की विस्तृत चर्चा की गई। तीन घंटे चली इस बैठक में 87 प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। संबोधित करते हुए डीईओ अवनिन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि 11 वीं की आंतरिक परीक्षा में जो विद्यार्थी पास होकर 2019 की 12वीं की परीक्षा देंगे। वैसे विद्यार्थियों को स्कील डेवलपमेंट के तहत सभी प्लस टू विद्यालयों में कम्प्यूटर नॉलेज, इंगलिश स्पीकिंग व पर्सनाल्टी की ट्रेनिंग दी जाएगी। कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। उन्हें नाैकरी लेने में दिक्कत नहीं होगी, यह सरकार का प्रावधान है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान के राघवेन्द्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को नौकरी के लिए नहीं भटकना पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। सरकार स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे रही है। जिससे विद्यार्थियों का कल्याण हो सके। मौके पर जिला निबंधन व परामर्श केन्द्र के प्रबंधक भी थे।