पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पलटे बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अवर प्रमंडल पदाधिकारी; कहा विधायक एवं अधीक्षण अभियंता के दबाव पर किया था केस

पलटे बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अवर प्रमंडल पदाधिकारी; कहा- विधायक एवं अधीक्षण अभियंता के दबाव पर किया था केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल बिहिया अवर प्रमंडल पदाधिकारी निवास राम द्वारा बक्सर-कोइलवर गंगा तटबंध के कटाव निरोधक कार्य की जांच में बाधा डालने का मामला यू टर्न ले लिया है। इस संदर्भ में 14 मई को बड़हरा थाना में बखोरापुर और नेकनाम टोला के कुछ ग्रामीणों पर जांच में बाधा डालने की एफआईआर करनेवाले अवर प्रमंडल पदाधिकारी अब पलट गए हैं। इनका कहना है कि बड़हरा के विधायक और उड़नदस्ता दल के अधीक्षण अभियंता द्वारा दबाव देकर बड़हरा थाना में रात 10:00 बजे केस कराया गया था। अवर प्रमंडल पदाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, आरा के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर केस से खुद को अलग किया है। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को लिखा है कि 14 मई को शाम 5:00 बजे पटना के उड़नदस्ता जांच दल द्वारा बक्सर-कोइलवर गंगा तटबंध के किलोमीटर 88.3 से किलोमीटर 89.35 के बीच नेकनाम टोला स्थल पर कटाव निरोधक कार्य की जांच की गई। जांच के बाद विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह और सुखदेव सिंह के सामने गाली-गलौज की गई, जो मैंने नहीं सुना ( देखा)। रात 8:00 बजे के लगभग उड़नदस्ता दल के अधीक्षण अभियंता अभय नारायण ने विधायक के केेशोपुर आवास पर बुलाया। आवास पर विधायक सरोज यादव और उनके प्रतिनिधि ने गोपाल सिंह, छोटे लाल यादव, पवन सिंह, छोटे सिंह, संजय सिंह, लादेन सिंह, मंटू सिंह, ओम सिंह पर एफआईआर करने के लिए दबाव दिया गया। दूसरी ओर राजद विधायक का कहना है कि सारा आरोप मनगढ़ंत है। जांच टीम को शिष्टाचार के नाते आवास पर चाय पीने के लिए बुलाया था। किसी को बंधक नहीं बनाया था। बांध मरम्मत में व्यापक अनियमितता हुई है। जिससे बचने के लिए यह सब किया जा रहा है। विधायक ने सोशल मीडिया में एक अभियंता से बातचीत का ऑडियो भी वायरल किया है।

खबरें और भी हैं...