स्काई लाइट कम्प्यूटर एकेडमी में कोर्स पूर्ण होने पर छात्र-छात्राओं का सम्मान
आरा| स्काई लाइट कम्प्यूटर एकेडमी, बाबू बाजार में एडवांस डिप्लोमा कोर्स के पूर्ण होने पर छात्र-छात्राओं को सम्मान किया गया। संस्था की निदेशक किरण राय सहाय ने छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया। किरण राय ने कहा कि आज के परिवेश में कम्प्यूटर शिक्षा बहुत ही जरुरी है। बच्चों को कम्प्यूटर ज्ञान प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने की जरुरत है। वर्तमान परिवेश बच्चों को कम्प्यूटर का ज्ञान होना जरुरी हो गया है। कंप्यूटर हर बच्चे की नींव हो गया है, इसलिए कोई बच्चा कम्प्यूटर ज्ञान से अनभिज्ञ रह जाए, यह अच्छी बात नहीं होगी। डिजिटल इंडिया में कम्प्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी है।