पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ज्ञान ज्योति स्कूल में जिले का पहला स्वीमिंग पुल बना, तैराक बनेंगे बच्चे

ज्ञान ज्योति स्कूल में जिले का पहला स्वीमिंग पुल बना, तैराक बनेंगे बच्चे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोजपुर जिले का पहला स्वीमिंग पुल बामपाली स्थित ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में बना है। मंगलवार से स्वीमिंग पुल में तैैराकी शुरू भी हो गई है। छात्र-छात्राओं को अब तैराकी सीखने में सुविधा होगी। उद्घाटन पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड मनोहर दत्त ने किया। मौके पर स्कूल के निदेशक आदित्य विजय जैन भी थे। सर्किल हेड ने कहा कि तैराकी मानसिक एवं शारीरिक तौर पर पूर्ण व्यायाम है। पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधि के तौर पर तैराकी करना लाभप्रद होता है। निदेशक ने कहा कि तैराकी के ट्रेनर रखे गए हैं। प्राचार्या सीपी जैन ने बताया कि स्कूल के गेम्स एंड स्पोर्ट्स में ही तैराकी भी सम्मिलित किया गया है। जिससे बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास अच्छे तरीके से हो सके। सर्वप्रथम तैराकी करने का अवसर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में सृष्टि कुमारी, सृष्टी जैन, शक्तिमा, कशिश नाज, शुद्धात्म जैन, आदित्य राज, अर्चिता अग्रवाल आदि को प्राप्त हुआ।

खबरें और भी हैं...