परिभ्रमण के बाद प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगी छात्राएं
आरा| स्थानीय प्रखंड के मध्य विद्यालय एयार के छात्राओं का दल मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत ऐतिहासिक स्थानो के परिभ्रमण पर निकला। दल को हरी झंडी दिखा कर संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय तार के समन्वयक मदन कुमार सिंह ने रवाना किया। सीआरसीसी ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण स्कूली पाठयक्रम का हिस्सा है। इससे छात्रों छात्राओं को अपने प्राचीन विरासतों व ऐतिहासिक महत्व के स्थानों, स्मारकों व अन्य धरोहरों को प्रत्यक्ष रूप से देखने व उनके बारे में जानकारी हासिल करने का अवसर उपलब्ध होता है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रजनीश कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चे बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के साथ अन्य स्थलों को देखेंगे।