पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सुधा डेयरी कर्मचारी संघ ने शुरू कर दिया सत्याग्रह, बोले प्रबंध निदेशक धोखेबाज

सुधा डेयरी कर्मचारी संघ ने शुरू कर दिया सत्याग्रह, बोले- प्रबंध निदेशक धोखेबाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा| शाहाबाद सुधा डेयरी कर्मचारी संघ, प्रक्षेत्र शाहाबाद के सदस्यों ने सेवा नियमितीकरण व अन्य मांगों के समर्थन में सुधा डेयरी के मुख्य द्वार पर सत्याग्रह किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाया। कहा कि प्रबंध निदेशक एक धोखेबाज, वादा खिलाफत करने वाला पदाधिकारी है। नेतृत्व संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष यदुनंदन चौधरी ने किया। मौके पर सुधीर कुमार केशरी, जानकी प्रसाद सिंह, जीतेन्द्र सिंह, क्यामुद्दीन अंसारी, सच्चितानंद सिंह, हरिवंश सिंह, पप्पु कुमार, गोविंद सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार गुप्ता, जितेंद्र िसंह, सत्येंद्र सिंह, संजय थे।

खबरें और भी हैं...