पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • नशे में धुत बाप ने गुंडों से बहू बेटा और साढू को पिटवाया

नशे में धुत बाप ने गुंडों से बहू बेटा और साढू को पिटवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार को एक दम्पति और उनके मौसा की पिटाई कर दी गई। पिटाई का आरोप जख्मी योगेंद्र प्रसाद ने अपने पिता पर ही लगाया है। बताया कि उनके इशारे पर ही मारपीट की गई है।

तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कल्याणपुर के योगेंद्र प्रसाद जगदीशपुर के अस्पताल में चपरासी है। संपत्ति को लेकर उसका अपने ही पिता के साथ विवाद चला आ रहा हैै। मंगलवार को इसी समस्या का निदान निकालने के लिए योगेंद्र प्रसाद ने पीरो से अपने मौसा नंद जी को पंचायती के लिए बुलाया था। परंतु पिता नशे में धुत था और गालियां बक रहा था। फिर भी पुत्र व पुत्रवधू अपने मौसा की मध्यस्थता में बातचीत कर रहे थे।

तभी कुछ लोग पिता के पक्ष में आए और लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार से पीट-पीट कर तीनों को जख्मी कर दिया। बेटे ने आरोप लगाया कि नशे में धुत पिता ने मेरी प|ी, मेरे मौसा और मुझे घर से बाहर निकाल दिया। सदर अस्पताल में तीनों को इलाज के लिए लाया गया।

खबरें और भी हैं...