अमर शहीद सुखदेव की 111 वीं जयंती मनायी गयी
आरा| अमर शहीद सुखदेव की 111 वीं जयंती मंच के तत्वावधान में मदनजी हाता में मनाई गई। अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो बलिराज ठाकुर ने की। संबोधित करते हुए बलिराज ठाकुर ने सुखदेव को निर्भीक क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि शहीदो की चिताओं पर मेले लगे या न लगे, हमलोगों के दिल में उनकी यादो के मेले लगते रहेंगे। मौके पर प्रो गदाधर सिंह, प्रो राजेन्द्र पांडेय, गुप्तेश्वर पाण्डेय आदि थे।