डीपीएस में मना मदर्स-डे, निदेशक अंकुर आनंद ने कहा- यह मां के स्नेह के बदले सम्मान देने का दिन
आरा | डीपीएस इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय, पुरानी पुलिस लाइन के प्रांगण में मदर्स डे मनाया गया। उद्घाटन प्राचार्य सच्चितानंद वर्मा ने किया। मौके पर निदेशक ने बच्चों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र दिए। कहा कि हम सभी मां की संतान हैं। माता ही प्रथम गुरू होती है। विद्यालय के निदेशक अंकुर आनंद वर्मा ने कहा कि मदर्स डे माताओं की उनके प्यार और सहयोग के बदले सम्मान देने का दिन है।