दुकान में लगी आग, दो फोटो स्टेट मशीन राख
बिक्रमगंज| सोमवार को देर रात शहर के आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर अंजबीत सिंह कॉलेज गेट के समीप एक फोटो स्टेट दुकान में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दिया। िजससे दुकान में रखे फोटो स्टेट मशीन सहित हजारों की संपति जलकर खाक हो गया। दुकान में आग लगने की घटना की जानकारी दुकानदार को मंगलवार को सुबह तब हुई। जब वह और दिनों की तरह अपने दुकान पर आया तो देखा कि दुकान में रखे फोटो स्टेट मशीन जलकर नष्ट हो चुका था। उसके बाद दुकनदार विनोद कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि कुछ लोगों के साथ उसे मारपीट हुई थी। जिन्होंने सब कुछ खत्म कर देने की धमकी दी थी। इस संबध में दुकानदार विनोद कुमार ने नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अकरम अंसारी ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की शिकायत दर्ज कर ली गई है।