एक व्यक्ति प्रगति नहीं कर सकता, सबको साथ आना होगा : मंत्री
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में बुधवार को संयुक्त सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पथ निर्माण मंत्री नन्दकिशोर यादव थे। अध्यक्षता कुलपति सैयद मुमताजुद्दीन ने की। कार्यक्रम का शुरुआत बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण व स्वागत गीत से हुआ हुआ। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री नन्दकिशाेर यादव ने कहा कि कोई एक व्यक्ति प्रगति की जिम्मेवारी नहीं ले सकता सबको साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। कहा कि कोई एक व्यक्ति प्रगति की जिम्मेवारी नहीं ले सकता। आरा-मोहनिया एनएच 30 दिसंबर तक बन जाएगा। छात्र-छात्राओं को सबसे बेहतर शिक्षा देने वाले शिक्षक होते हैं। स्वच्छता में भगवान का वास होता है, हमें भारत को स्वच्छ बनाना है और स्वच्छ बनाने में छात्रों का सहयोग बहुत जरुरी है। सर्वाजनिक जगहो पर कुड़ा कचरा नही फेंके, अबके लड़के और लड़किया में ये आम बात होगया है कोल्डड्रिंक पी लीये और केन रोड़ पर फेंक दिये ये नही होना चाहिए। यहां उपस्थित सभी छात्रों को संकल्प लेना होगा कि हम सार्वजिक रोर पर गंदगी नहीं फैलाएंगे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में गर्मी की छुट्टी होगी तो छात्र कम से कम एक माह में 100 घंटे स्वच्छता पर दें। स्वच्छता के मामले में यूजीसी केे निर्देशानुसार आपको 2 अंक अलग से मिलेंगे। इससे देश और समाज का फायदा होगा।
325 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित: संयुक्त सम्मान समारोह में लगभग 325 छात्र-छात्राओं काे सम्मानित किया गया। जिसमें एनएसएस के 54 वोलेन्टियर, एनसीसी 52 और खेल में 219 छात्राओ को सम्मानित किया गया। एनएसएस में प्रतिक्षा, प्रतिभा, आकांक्षा, काजल, नेहा को मिला है। वहीं खेल में अच्छा प्रदर्शन में रंजन रंग शाही, सागर कुमार, वसंत कुमार, विनिता कुमारी, सरिता कुमार, एनसीसी में शिखा कुमारी, पंकज कुमार गौड़, अभय कुमार, प्रतिभा कुमारी,अतुल आन्नंद प्रिति कुमारी व अन्य छात्रों को मंत्री नंदकिशोर यादव ने सम्मानित किया। मौके पर छात्र कल्याण पदाधिकार डॉ पारस राय, कुलसचिव कर्नल श्यामनंद झा, एनएसएस सम्नव्यक डॉ गुलाब फलाहारी, सुचना पदाधिकारी शिवपरसन सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष अमित सिंह, व हॉल में काफी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
गर्मी छुट्टी के एक माह में स्वच्छता के लिए 100 घंटे काम करें विद्यार्थी, रिजल्ट में अलग से मिलेंगे 2 अंक : कुलपति
वीकेएसयू में छात्राओं को सम्मानित करते मंत्री नंदकिशोर यादव व कुलपति।